जौनपुर का नामी प्राइवेट अस्पताल सील, भ्रूण हत्या और बच्चों की तस्करी से जुड़ा मामला
यह कार्रवाई मां प्रेमा अस्पताल के खिलाफ की गई, जो बिना किसी रजिस्ट्रेशन और मानकों के विपरीत मरीजों को भर्ती कर इलाज कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचते ही अस्पताल में अफरातफरी मच गई और वहां मौजूद स्टाफ और संचालक मौके से फरार हो गए।