कानपुर में दिल दहला देने वाला मामला: मां का कटा हाथ लेकर पहुंचा ITBP जवान, कमिश्नर ऑफिस में मचा हड़कंप

कानपुर में इलाज में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है, जहां ITBP जवान अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंच गया। आरोप है कि गलत इलाज के कारण इंफेक्शन फैलने से महिला का हाथ काटना पड़ा। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 May 2026, 6:57 PM IST

Kanpur : इलाज में लापरवाही का एक ऐसा मामला जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। एक ITBP जवान अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंच गया और न्याय की गुहार लगाई। मामला सामने आते ही अफसर भी सन्न रह गए और तुरंत जांच के आदेश दे दिए गए।

मां का कटा हाथ लेकर पहुंचा जवान

ITBP जवान विकास सिंह सोमवार को पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के दफ्तर पहुंचे। उनके हाथ में थर्माकोल के बॉक्स में रखा उनकी मां का कटा हुआ हाथ था। जवान फफकते हुए बोले कि साहब, तीन दिन से थाने और अफसरों के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। मुझे इंसाफ चाहिए।

इलाज के दौरान बिगड़ी हालत

विकास सिंह मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले हैं और इस समय कानपुर में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनकी 56 साल की मां निर्मला देवी को पेट और सांस की समस्या थी। पहले उन्हें आईटीबीपी अस्पताल में दिखाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर 13 मई को टाटमिल स्थित कृष्णा हॉस्पिटल ले जाया गया।

Veerangana Laxmibai Express: रेलवे ने कानपुर होकर गुजरने वाली 11 ट्रेनों का मार्ग बदला, यात्रियों को असुविधा

परिजनों का गंभीर आरोप

विकास का आरोप है कि अस्पताल में गलत इंजेक्शन और इलाज के कारण उनकी मां के हाथ में इंफेक्शन फैल गया। धीरे-धीरे हाथ काला पड़ गया और हालत इतनी बिगड़ी कि संक्रमण शरीर में फैलने लगा। बाद में उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मजबूरी में हाथ काट दिया।

मेरे सामने मां का हाथ काटा गया

जवान ने भावुक होकर कहा कि मेरी मां के उन्हीं हाथों ने मुझे पाला-पोसा और आज मेरे सामने ही उनका हाथ काट दिया गया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

अफसरों ने दिया जांच का भरोसा

मामला सामने आते ही पुलिस कमिश्नर ने थर्माकोल बॉक्स में रखा हाथ देखकर तुरंत सीएमओ को जांच के आदेश दिए। साथ ही फोरेंसिक जांच कराने और अस्पताल के खिलाफ पैनल बनाकर जांच करने के निर्देश दिए गए। एसीपी स्टाफ अफसर अमरनाथ यादव ने भी जवान को कार्रवाई का भरोसा दिया।

Location :  Kanpur

Published :  19 May 2026, 6:46 PM IST