आईपीएस राजीव कृष्ण होंगे यूपी के DGP, राज्य को 4 साल बाद स्थायी पुलिस महानिदेशक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से जुड़ी इस समय एक बड़ी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर हैं। उत्तर प्रदेश को आखिरकार चार साल बाद स्थायी डीजीपी मिल गया है। आईपीएस राजीव कृष्ण को यूपी का नया डीजीपी बनाया गया, अब तक वे राज्य के कार्यवाहक डीजीपी थे।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 31 May 2026, 5:01 PM IST
google-preferred

Lucknow: लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से जुड़ी इस समय एक बड़ी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर हैं। उत्तर प्रदेश को आखिरकार चार साल बाद स्थायी डीजीपी मिल गया है। आईपीएस राजीव कृष्ण को यूपी का नया डीजीपी बनाया गया, अब तक वे राज्य के कार्यवाहक डीजीपी थे।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण का पहले से ही उत्तर प्रदेश का पूर्णकालिक पुलिस कप्तान नियुक्त होना तय माना जा रहा था। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा भेजे गए पैनल पर शासन स्तर पर गहन मंथन के बाद, मुख्यमंत्री ने राजीव कृष्ण के नाम के प्रस्ताव को अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है।

कौन है आईपीएस राजीव कृष्ण

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के मूल निवासी राजीव कृष्ण का जन्म 26 जून 1969 को हुआ था। उनके पिता का नाम एचके मित्तल है। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।

अपनी शैक्षणिक योग्यता के बाद वे भारतीय पुलिस सेवा के लिए चुने गए. वे 1991 बैच के आईपीएस हैं और उनकी भर्ती 15 सितंबर 1991 को हुई थी। सेवा में आने के बाद 21 अक्टूबर 1993 को उनका पुष्टीकरण हुआ और 10 अक्टूबर 1995 को उन्हें सीनियर स्केल मिला। इसके बाद 9 अगस्त 2005 को वे सिलेक्शन ग्रेड में पहुंचे।

एक कुशल पुलिस अधिकारी के रूप में उनका करियर लगातार आगे बढ़ता रहा। वे 7 अगस्त 2007 को पुलिस उपमहानिरीक्षक और फिर 9 नवंबर 2010 को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर प्रमोट हुए. इसके बाद 1 जनवरी 2016 को उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक का पदभार मिला और अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते 1 फरवरी 2024 को वे पुलिस महानिदेशक के सर्वोच्च रैंक पर पदोन्नत हुए।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था निर्देश

बता दें कि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को पूर्णकालिक डीजीपी की तैनाती के लिए प्रस्ताव केंद्र को भेजने का निर्देश दिया था। यूपी में मुकुल गोयल की अंतिम पूर्णकालिक डीजीपी के रूप में तैनाती हुई थी। 11 मई 2022 को मुकुल गोयल को डीजीपी के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद डा.डीएस चौहान, आरके विश्वकर्मा, विजय कुमार और प्रशांत कुमार कार्यवाहक डीजीपी के रूप में तैनात रहे। वर्तमान में 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण लगातार पांचवें कार्यवाहक डीजीपी के रूप में तैनात हैं।

Location :  Lucknow

Published :  31 May 2026, 4:52 PM IST

Advertisement