IPS Amitabh Yash के पिता Ram Yash Singh का हुआ निधन

उत्तर प्रदेश के ADG (Law & Order) और STF प्रमुख IPS अमिताभ यश के पिता राम यश सिंह का सोमवार दोपहर लखनऊ में निधन हो गया। वे बिहार कैडर के आईपीएस थे और डीआईजी पद से सेवानिवृत्त थे। उनके निधन की खबर से परिवार सहित प्रशासनिक और पुलिस महकमे में गहरा शोक व्याप्त है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 April 2026, 5:34 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश के ADG (Law & Order) और STF प्रमुख IPS अमिताभ यश के पिता 83 वर्षीय राम यश सिंह का सोमवार दोपहर लखनऊ में निधन हो गया।

उनके निधन से परिवार और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर है। वह बिहार कैडर के 1985 के IPS अफसर थे और डीआईजी के पद से रिटायर हुए थे।

अंतिम संस्कार कल सुबह 10:39  बजे लखनऊ में किया जाएगा।

सोमवार सुबह में 11.30 बजे राम यश हॉर्ट अटैक के कारण बेहोश हुए। उन्हें शीघ्र अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

उनका जन्म 1944 में हुआ था।

वह डाइनामाइट न्यूज़ के बोर्ड ऑफ मेंबर के सदस्य भी थे।

बिहार की पुलिस और विधिक क्षेत्रों में उनका एक सम्मानित नाम था। राम यश सिंह ने आरा के जैन कॉलेज से बी.एससी. की डिग्री प्राप्त की और आईपीएस करियर की शुरुआत बिहार के कुछ सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण जिलों में की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में उन्होंने पश्चिम चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) और जहानाबाद में कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था स्थापित की और अनेक प्रशासनिक सुधार किए।

वे अपने सख्त अनुशासन और ईमानदार काम के लिए जाने जाते थे।

सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने पटना हाईकोर्ट में सीनियर एडवोकेट के रूप में काम किया और न्याय व्यवस्था में योगदान दिया।

पुलिस सेवा, समाज और विधिक सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिये उनको हमेशा याद किया जायेगा।

Location :  Lucknow

Published :  27 April 2026, 2:47 PM IST