हिंदी
यूपी के बलिया में पुलिस ने अंतर्जनपदीय लूटेरे गिरोह के 3 महिला सदस्य को गिरफ्तार किया। पुलिस गिरोह के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। लूट और छिनैती की घटनाओं में संलिप्त ये तीन महिला सदस्य जनपद में वांछित थी।
लूट और छिनैती की वारदात में संलिप्त 3 महिला गिरफ्तार
Ballia: सिकन्दरपुर पुलिस ने लूट व छिनैती की घटनाओं में संलिप्त तीन वांछित महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर यादव टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग व गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हाल में छिनैती की घटना को अंजाम देने वाली तीन महिलाएं सिकन्दरपुर की ओर आ रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कस्बा सिकन्दरपुर चौराहे से तीनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम रेखा पत्नी विशाल, अर्चना पत्नी मुकेश नोना निवासीगण कोहरा बुजुर्ग थाना गोला जनपद गोरखपुर तथा जूली पत्नी अशोका निवासी जयराम कौडिया थाना सलेमपुर जनपद देवरिया बताया।
उन्होंने कबूल किया कि वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों व सवारी वाहनों में महिलाओं के गहने छीनने व चोरी करने का काम करती हैं। पुलिस के अनुसार तीनों सिकंदरपुर थाना में धारा 115(2) व 309(6) बीएनएस में वांछित थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए तीनों का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि तीनों वांछित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबर अपडेट हो रही है...