
शुभमन गिल और रोहित शर्मा
Lucknow : लखनऊ में होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले से पहले क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। भारत और अफगानिस्तान की टीमें सोमवार शाम शहर पहुंच गईं, जिसके बाद इकाना स्टेडियम और आसपास का माहौल पूरी तरह क्रिकेटमय हो गया है। टीम इंडिया के खिलाड़ी चार्टर्ड विमान से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे, जहां प्रशंसकों की भारी भीड़ अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए मौजूद रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते खिलाड़ियों को सीधे टीम बस से होटल ले जाया गया।
देर शाम अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने भी लखनऊ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों टीमों के आगमन के बाद शहर में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह और बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के अनुसार मंगलवार को अफगानिस्तान की टीम दोपहर 1 बजे से इकाना स्टेडियम में अभ्यास करेगी, जबकि टीम इंडिया शाम 4 बजे से 7 बजे तक मैदान पर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगी।
लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में अफगानिस्तान टीम का अनुभव भारत से अधिक माना जा रहा है। अफगानिस्तान ने यहां अब तक चार एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिनमें उसे एक जीत और तीन हार मिली हैं। दूसरी ओर भारतीय टीम ने इकाना में दो वनडे खेले हैं, जिनमें एक जीत और एक हार दर्ज की है। ऐसे में आंकड़ों के आधार पर अफगानिस्तान को इस मैदान का बेहतर अनुभव माना जा रहा है।
लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, एक लाख के इनामी आरोपी को STF ने दबोचा
दोनों टीमों का हालिया प्रदर्शन भी दिलचस्प कहानी बताता है। वर्ष 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान इकाना स्टेडियम में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराया था, जबकि अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को सात विकेट से मात दी थी। ऐसे में दोनों टीमों का यहां अच्छा प्रदर्शन रहा है। जिससे मुकाबला और रोमांचक होने की उम्मीद है।
अफगानिस्तान क्रिकेट की शुरुआत के शुरुआती दौर में भारत ने बड़ा सहयोग दिया था। वर्ष 2019 में बीसीसीआई ने इकाना स्टेडियम को अफगानिस्तान टीम के प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध कराया था। जहां टीम ने कई महीनों तक अभ्यास किया। इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पूरी सीरीज भी इसी मैदान पर खेली गई थी। जिसमें टेस्ट, वनडे और टी-20 मुकाबले शामिल थे।
Location : Lucknow
Published : 16 June 2026, 5:32 AM IST