
दर्दनाक वारदात (Img: Google)
Auraiya : जिले के फफूंद थाना क्षेत्र से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। गुरुवार शाम एक मासूम किशोरी के घर के अंदर जो हुआ। उसने न सिर्फ परिवार को तोड़ दिया बल्कि गांव में भी गुस्सा और डर दोनों फैला दिया है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि घटना के बाद भी परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकता रहा। शुरुआती कार्रवाई में लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।
घटना गुरुवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। पीड़िता की मां अपनी रिश्तेदारी में कानपुर गई हुई थीं। पिता खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। घर में सिर्फ 10 साल का छोटा भाई बाहर खेल रहा था और किशोरी अंदर रोजमर्रा का काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक अचानक घर में घुस आया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया।
परिजनों के मुताबिक आरोपी ने किशोरी को अकेला देखकर उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की और विरोध करने पर उसका मुंह दबा दिया ताकि आवाज बाहर न जा सके। इस दौरान घर के बाहर का माहौल सामान्य ही रहा। अंदर किशोरी की दुनिया डर और दहशत में बदल चुकी थी।
औरैया में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, चेकिंग अभियान में 5 वाहन सीज; पढ़ें पूरी खबर
इसी बीच घर के बाहर खेल रहा छोटा भाई जब आया तो उसे शक हुआ कि दरवाजा अंदर से बंद है। उसने बिना देर किए पड़ोसी के घर की दीवार से अंदर जाकर दरवाजा खोला। इसी हलचल का फायदा उठाकर आरोपी मौके से भाग निकला। कुछ ही देर बाद पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और घटना का खुलासा हुआ।
घटना के बाद पीड़िता ने रोते हुए पूरी बात परिजनों को बताई। पिता को खेत से बुलाया गया और शाम को मां घर लौटीं तो पूरा मामला सामने आया। परिवार ने तुरंत 1090 और 100 नंबर पर सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने गंभीरता से मामला नहीं लिया। न तो तुरंत FIR दर्ज हुई और न ही मेडिकल कराया गया।
परिजनों ने बताया कि आरोपी लगातार धमकी दे रहा है और परिवार दहशत में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस मामले को टाल रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Location : Auraiya
Published : 18 April 2026, 3:07 PM IST