मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी के दाेनों पैरों में मारी गोली

हमीरपुर के मुस्करा थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी , जहां हत्या के बाद आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। घायल आरोपी को पहले सीएचसी मुस्करा और फिर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में रेफर किया गया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 2 November 2026, 1:58 PM IST

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर ज़िले में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जहां हत्या के बाद आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली भी लगी है। घायल आरोपी को पहले सीएचसी मुस्करा और फिर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में रेफर किया गया। आरोपी को घटनास्थल पर विवेचना के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने छिपाए हुए असलहे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। वहीं, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राठ सीओ समेत पुलिस की आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।

 पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई

बता दें कि हमीरपुर के मुस्करा थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी। बतया जा रहा है कि बीती शाम आरोपी पर तीन वर्षीय मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। जहां घायल आरोपी को पहले सीएचसी मुस्करा में भर्ती कराया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था। गुस्साए ग्रामीणों ने राठ सीओ समेत पुलिस की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।

यह भी पढ़े- महराजगंज में विकास कार्यों की खुली पोल! कहीं घटिया ईंटें तो कहीं अधूरा निर्माण, गायब जिम्मेदार

पुलिस की जवाबी कार्रवाई

पुलिस विभाग के अनुसार, आरोपी को घटनास्थल पर विवेचना के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने पहले से छिपाकर रखे गए असलहे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। फिलहाल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Location :  Hamirpur

Published :  2 November 2026, 12:11 PM IST