
दबंगों ने बच्चे पर किया हमला (सोर्स- इंटरनेट)
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है, जहां मामूली बात को लेकर दबंगों ने एक 7 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया। बता दें कि बच्चे की साइकिल हाथ से छूने को लेकर दबंगों ने बच्चे के साथ दरिंदगी करते हुए बच्चे को गंभीर हालत में छोड़ दिया। जिसके बाद बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जनपद बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खन्दौली से है। बता दें कि दंबगों ने 7 वर्षीय बच्चे को छोटी सी बात को लेकर लाठी डंडों से बेरहमी से मारा।
ये है पूरा मामला
बता दें कि 7 साल का बच्चा अनवित कुमार 20 जून 2025 की शाम करीब 5:00 बजे अपनी साइकिल से किराने की दुकान पर सामान लेने गया था। सामान लेकर वापस आते समय गांव के ही दबंग युवक विशाल के हाथ में गलती से साइकिल छू जाती है। जिसके बाद विशाल आग बबूला हो जाता है और अनवित को मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देने लगता है।
अनवित को विशाल के परिजन भी पीटने लगे
विवाद के बाद शोर सुनकर विशाल के घर वाले रामशंकर पुत्र धन्नू रामशंकर की पत्नी सुनील पुत्र रामशंकर भी आ जाते हैं और इंसानियत को शर्मसार करके 7 साल अनवित को ही मारने लगते है। शोर शराबा सुनकर अनवित के परिवार वाले और गांव वाले भी निकल पड़ते हैं और इस दौरान उन्हें एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है।
दबंगों ने फिर से किया हमला
परिजन जब देखते हैं कि विशाल का परिवार अनवित को पीट रहा है तो वह बीच बचाव करते हैं। जिसके बाद मामला शांत हो जाता है। मामले पर अनवित के परिजनों ने बताया कि दोबारा रात में अनवित किसी काम से रात में निकला तो दबंगों ने दोबारा उसपर हमला कर दिया।
हमले से बेहोश हुआ बच्चा
जिससे वह बेहोश हो गया और बच्चे को तुरंत आनन फानन में इलाज करने के लिए जिला अस्पताल लाया जाता है। जहां पर उसका अभी तक इलाज चल रहा है। मगर हालत नाजुक बनी हुई है।
घायल के परिजन कर रहे हैं कार्रवाई की मांग
हालांकि जहांगीराबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जहांगीराबाद थाने की पुलिस इस घटना की छानबीन में लगी हुई है। फिलहाल बच्चे के ऊपर मामूली बात को लेकर जानलेवा हमले पर परिजन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है।
Location : Barabanki
Published : 22 June 2025, 5:58 PM IST