
विवाहिता की मौत
Budaun : बेटे की चाह और पारिवारिक विवाद के बीच एक विवाहिता की मौत ने सनसनी फैला दी है। आरोप है कि ससुराल वालों ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के लहोरपुरा गांव निवासी जुगल किशोर ने बताया कि उन्होंने अपनी 23 वर्षीय बेटी कुसुमा की शादी करीब छह साल पहले धूमधाम से की थी। शादी के कुछ समय बाद कुसुमा ने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी कोई संतान नहीं हुई।
मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले बेटे की चाह रखते थे। जब बेटा नहीं हुआ तो परिवार में विवाद बढ़ने लगा। आरोप है कि कुसुमा के ससुर जोधा सिंह ने अपने बेटे राजेश को दूसरी शादी करने की सलाह दी थी, लेकिन उसने इनकार कर दिया।
बताया जा रहा है कि बाद में जोधा सिंह ने अपनी बेटी और दामाद को घर बुलाकर जमीन की वसीयत उनके नाम कर दी। इसके बाद परिवार में तनाव और बढ़ गया। आरोप है कि इसी रंजिश में नरेश, शीला, गंगादेई, अशोक और कमलेश ने कुसुमा के साथ मारपीट की और उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया।
बदायूं में अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टरों से सियासी बवाल, सपा ने खोला मोर्चा
परिजनों के मुताबिक हालत बिगड़ने पर कुसुमा को सहसवान के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अफसर ने बतया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Location : Budaun
Published : 28 May 2026, 4:04 PM IST