
बरेली में बड़ा एक्शन (Img: Google)
Bareilly : बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से पहले बीडीए के उपाध्यक्ष डॉ. ए. मनिकंडन को शासन ने हटा दिया है। उनकी जगह 2017 बैच की आईएएस अधिकारी सौम्या पांडेय को बीडीए उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें आरएफसी बरेली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आईएएस मनिकंडन को शासन ने प्रतीक्षारत किया है।
डॉ. ए. मनिकंडन के कार्यकाल में बीडीए ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को रफ्तार दी। शहर के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिये विकसित किये जा रहे रुद्र वनम, सेंट्रल पार्क और रामायण वाटिका को उनकी प्राथमिक योजनाओं में गिना जाता है। इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को डा. ए मनिकंडन ने धरातल पर उतारकर मूर्त रूप दिया।
उनके कार्यकाल में ग्रेटर बरेली आवासीय योजना को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। हाल ही में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को गति देने के लिए 200 करोड़ रुपये के मुआवजे का वितरण भी कराया गया। 224 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में विकसित हो रही यह योजना भविष्य की सबसे बड़ी आवासीय परियोजनाओं में शामिल है।
Bareilly : माधोबाड़ी में पुलिस की बड़ी रेड, दो हवाला तस्कर दबोचे; 3 आरोपी फरार
इसी के साथ रामगंगा नगर परियोजना में आधुनिक सुविधाओं वाले आवासीय क्षेत्रों, पार्कों और साइंस पार्क के विकास को प्राथमिकता दी गई। रहपुरा जागीर में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल टाउनशिप को विकसित करने की तैयारी चल रही थी। डॉ. मनिकंडन ने अवैध कॉलोनियों और बिना स्वीकृति के हो रहे निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
शासन के आदेश के बाद अब आईएएस अधिकारी सौम्या पांडेय को बीडीए उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रयागराज की रहने वाली सौम्या पांडेय कानपुर की अतिरिक्त श्रम आयुक्त एवं ईएसआईएस की निदेशक के पद पर हैं। उन्होंने 23 वर्ष की आयु में सिविल सेवा परीक्षा पास कर देश में चौथी रैंक हासिल की। इससे पूर्व लबासना में बेस्ट आफिसर, बेस्ट प्रजेंटेशन और सर्वश्रेष्ठ केस स्टडी का अवार्ड जीत चुकी हैं। वह अपनी शानदार कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहती हैं। जमीन पर बैठकर बुजुर्ग से बात करते हुये उनका एक फोटो वायरल हुआ था। वह पीड़ितों का दुख दर्द अच्छे से समझती हैं। 2020 मे उन्हें कोविड के दौरान बेस्ट डीएम के अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने एमएनएनआईटी से बीटेक इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में किया। बीटेक में गोल्ड मेडल हासिल किया।
Location : bareilly
Published : 12 June 2026, 6:08 PM IST
Topics : bareilly CM Yogi IAS Saumya Pandey UP IAS Transfer