अंबेडकरनगर में हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस से हाथापाई कर भागा फिर हाईटेंशन खंभे पर चढ़कर मचाया हंगामा

अंबेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र में किशोरी के अपहरण के आरोपित ने पुलिस कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा किया। बिहार और भीटी पुलिस की संयुक्त टीम से हाथापाई कर भागने के बाद आरोपी हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया और करीब एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 29 May 2026, 1:52 PM IST

Ambedkar Nagar: अंबेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र में किशोरी के अपहरण के आरोपित ने पुलिस कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा किया। बिहार और भीटी पुलिस की संयुक्त टीम से हाथापाई कर भागने के बाद आरोपी हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया और करीब एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा आरोपी

अपहरण के आरोप में वांछित आरोपी ने पुलिस पर फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए हाईटेंशन खंभे पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

तीन महीने पहले से प्रेम प्रसंग का मामला

जानकारी के मुताबिक, आरोपी संदीप राजभर ने इंस्टाग्राम के जरिए किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया था। करीब 15 दिन पहले उसने कथित तौर पर किशोरी का अपहरण कर उसे अपने घर लाया था।

पुलिस का बयान

भीटी थानाध्यक्ष बीरेंद्र बहादुर सिंह के अनुसार आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और किशोरी की तलाश लगातार की जा रही है।

पुलिस से हाथापाई कर हुआ फरार

सूत्रों के अनुसार, बिहार के बक्सर जिले की एक किशोरी के अपहरण मामले में जांच कर रही बिहार पुलिस की टीम और स्थानीय पुलिस आरोपी को पकड़ने गांव पहुंची थी। इसी दौरान:

पुलिस की संयुक्त कार्रवाई जारी

इस पूरे मामले में बिहार के बक्सर क्षेत्र के कृष्णा बरहम थाने में पहले ही केस दर्ज है। अब बिहार और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम:

  • किशोरी की बरामदगी के लिए दबिश दे रही है
  • आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है
  • पूछताछ जारी है

Location :  Ambedkar Nagar

Published :  29 May 2026, 1:52 PM IST