
नेशनल हाईवे-34 पर भीषण सड़क हादसा, फोटो सोर्स- ़ डाइनामाइट न्यूज
Hamirpur: महोबा के कबरई से तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार 60 वर्षीय रामकृपाल प्रजापति की मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मवइया के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पढोरी निवासी बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने मृतक आश्रितों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नेशनल हाईवे-34 पर रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मवइया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार 60 वर्षीय रामकृपाल प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। पढोरी निवासी रामकृपाल प्रजापति कबरई (महोबा) में आयोजित एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी मवइया के पास पीछे से आए अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
Ballia News: जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, लाठी-डंडे भी बरामद किया
हादसे में बुजुर्ग की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सीएचसी पहुंचे, जहां मौत की खबर सुनकर उनमें आक्रोश फैल गया। स्थिति को देखते हुए एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत कराया। अधिकारियों की ओर से मृतक के आश्रितों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया है। वहीं, पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Location : Hamirpur
Published : 31 October 2026, 9:07 PM IST