Sambhal Accident: गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कार-ट्रक के बीच भीषण टक्कर; एक परिवार के 6 लोगों की मौत

यूपी के संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार रात भयानक सड़क हादसा हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। हादसे में पिकअप और कार के परखच्चे उड़ गए। चार घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा हयात नगर थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेस रसूलपुर में हुआ। पिकअप के चालक और परिचालक की भी हालत गंभीर है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 November 2025, 11:00 PM IST
google-preferred

Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पतला में भर्ती किया गया है।

हादसा हयात नगर थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेस रसूलपुर में हुआ। पिकअप के चालक और परिचालक की भी हालत गंभीर है। हादसा बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े सात बजे उस समय हुआ जब रोहित अपने पूरे परिवार के साथ बहजोई थाना क्षेत्र के पैतृक गांव बिसारू से नामकरण के कार्यक्रम में शामिल होकर आदमपुर के लिए लौट रहे थे।

वह बहजोई के लहरावन से गंगा एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश कर गए। गांव रसूलपुर धतरा के नजदीक सामने से आई सब्जी से भरी पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई। इसमें सभी गंभीर रुप से घायल हुए। ग्रामीणों की मदद से यूपी 112 और एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।

Barabanki Road Accident: बाराबंकी में तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर, दो युवकों की मौत

जहां छह लोगों के मृत होने की पुष्टि हुई। रोहित और जय का उपचार चल रहा है। पिकअप चालक व परिचालक की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर एएसपी कुलदीप सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। क्षतिग्रस्त वाहनों को घटनास्थल से हटाया गया है।

रोहित के भाई सुनील ने बताया कि 10 वर्ष पहले आदमपुर में जाकर बस गए थे। वहां सराफा की दुकान रोहित चलाते हैं। बृहस्पतिवार को गांव बिसारु में छोटे भाई डेविड के बेटे का नामकरण था। इसलिए सभी लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थेचश्मदीदों ने बताया कि टक्कर कितनी भीषण थी कि कार और पिकअप दोनों तरह से चकनाचूर हो चुकी है। कार तो पूरी तरह से पिचक चुकी है। उसको तो पहचानना तक मुश्किल हो गया है।

Sambhal News: संभल में अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट, बदमाशों ने पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग

बताया जा रहा है कि कार में 7 से 8 लोग सवार थे, जिसमें  6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। संभल के डीएम ने 6 लोगों की मौत और चार लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। हादसे की जानकारी मिलते ही संभल के जिलाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र पेंसिया भी मौके पर पहुंचे।

वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने संभल के हयात नगर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश।

Location : 
  • Sambhal

Published : 
  • 27 November 2025, 11:00 PM IST