हाईवे बना ‘आग का मैदान’! टक्कर के बाद जलते ट्रकों में जिंदा फंसे रह गए चालक

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर शनिवार शाम दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें दोनों चालक केबिन में फंसकर जिंदा जल गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और यातायात बहाल कराया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 11 April 2026, 7:35 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: शनिवार की शाम वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी को अंदर तक झकझोर दिया। हाथीनाला थाना क्षेत्र के भुतहिया पुलिया के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हुई और पलभर में सब कुछ आग की लपटों में घिर गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, दोनों वाहनों में भीषण आग भड़क उठी।

प्रत्यक्षदर्शियों की आंखों के सामने हुआ खौफनाक हादसा

घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने जो देखा, वह किसी डरावने मंजर से कम नहीं था। टक्कर के बाद अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में दोनों ट्रक धू-धू कर जलने लगे। लोग मदद के लिए दौड़े, किसी ने पानी लाने की कोशिश की तो कोई केबिन तक पहुंचने की कोशिश करता रहा, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई भी पास नहीं जा सका। केबिन के अंदर फंसे चालकों की चीखें कुछ ही देर में खामोश हो गईं और पूरा इलाका सन्नाटे में डूब गया।

“12 घंटे काम और सिर्फ 9 हजार सैलरी”…डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए छलका दर्द, गुस्साए मजदूरों ने रोक दी नोएडा की रफ्तार

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी अभिषेक वर्मा और एएसपी अनिल कुमार समेत कई अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। आग की भयावहता को देखते हुए हिंडाल्को और अल्ट्राटेक कंपनी के अग्निशमन दल को भी बुलाया गया।

हाईवे पर लगा लंबा जाम

हादसे के बाद वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभालने की कोशिश की और वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को निकालना शुरू किया।

गैस की किल्लत ने बदली रसोई… अब जलौनी लकड़ी की बढ़ी मांग, निगम ने दी राहत

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने जले हुए ट्रकों को हटवाकर रास्ता साफ कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों मृतकों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को वजह माना जा रहा है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है।

Location :  Sonbhadra

Published :  11 April 2026, 7:35 PM IST

Advertisement