दिल्ली-मुंबई से कानपुर तक MD ड्रग्स की सप्लाई! एक करोड़ की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

कानपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए फजलगंज पुलिस और स्वाट टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से 101 ग्राम MD ड्रग्स मिली है

Updated : 23 October 2026, 9:23 PM IST

Kanpur: कानपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए फजलगंज पुलिस और स्वाट टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से 101 ग्राम MD ड्रग्स मिली है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि शहर में नशे की यह खेप किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कितने लोगों का नेटवर्क सक्रिय है।

कैसे धरा गया ड्रग्स तस्कर

कानपुर पुलिस द्वारा अपराधियो की धरपकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, वहीं पुलिस की संयुक्त टीम वाहन चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान गोविंद नगर पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास संदिग्ध लग रहे युवक को रोककर पूछताछ करते हुए तलाशी ली, तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 101 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुआ, पकड़ा गया आरोपित कर्नलगंज निवासी नजमुद्दीन उर्फ शान है। फिलहाल बरामद एमडी ड्रग्स जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है।

आंगनवाड़ी मानदेय पर महराजगंज में नाराजगी, सहायिका संगठन बोला- वादे के मुताबिक जारी हो शासनादेश

दिल्ली-मुंबई से लाकर शहर में सप्लाई का आरोप

गिरफ्तार आरोपी पर दिल्ली और मुंबई से कम दामों में नशीला मादक पदार्थ लाकर कानपुर में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाई करने का आरोप है। यही नहीं कितना बड़ा ये नेटवर्क है, जांच में तस्करी के संपर्कों और सप्लाई के तरीकों की जानकारी जुटाई जा रही है।

देवघर पहुंची संसदीय समिति ने बैंकों में हिंदी के कामकाज पर किया मंथन, रोजमर्रा के कामकाज में इस्तेमाल पर की चर्चा

पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अकेले इस कारोबार में शामिल था या उसके साथ दूसरे लोग भी काम कर रहे थे। माना जा रहा है कि इतनी बड़ी कीमत वाले इस मादक पदार्थ का प्रयोग बड़े ग्राहकों के लिए होता होगा। फिलहाल पुलिस मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त से जुड़े संपर्कों और अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

Location :  kanpur

Published :  23 October 2026, 9:23 PM IST