शादी से लौट रहे थे कार सवार, तभी सामने से प्राइवेट बस ने मारी टक्कर, आधा दर्जन घायल

आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर सासनी क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गांव समामई रूहल के पास करीब ढाई बजे प्राइवेट बस और अर्टिगा कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 October 2026, 4:36 PM IST

हाथरस: आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर सासनी क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गांव समामई रूहल के पास करीब ढाई बजे प्राइवेट बस और अर्टिगा कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

शादी से लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार में सवार लोग शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान समामई रूहल के पास सामने से आ रही प्राइवेट बस से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। अचानक हुई टक्कर के चलते कार सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मदद में जुट गए।

झांसी में नवविवाहिता मुस्कान की होटल के बंद कमरे में कैसे हुई मौत? पिता ने लगाए मारपीट और साजिश के संगीन इल्जाम!

 

छह लोग घायल, महिला की हालत गंभीर

दुर्घटना में सीमा, मुन्नालाल वैष्णेय, राहुल और मुस्कान समेत छह लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने सीमा की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार किया गया।

हाईवे किनारे गांव, फिर भी विकास गायब! झरने का पानी पी रहे लोग… आखिर कब जागेगा प्रशासन?

बस चालक वाहन छोड़कर फरार

हादसे के बाद प्राइवेट बस का चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और दुर्घटना के लिए कौन जिम्मेदार था, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Location :  हाथरस

Published :  26 October 2026, 4:36 PM IST