HBD Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता, जानिये किसने क्या लिखा शुभकामना संदेश में

सपा अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर सियासी हस्तियों और समर्थकों ने शुभकामनाओं की बौछार की। आईये जानते हैं किसने क्या लिखा शुभकामना संदेश में

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 1 July 2025, 10:52 AM IST
google-preferred

Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर सियासी दिग्गजों और समर्थकों की शुभकामनाओं का तांता लगा है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई में हुआ था। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह अपने जन्मदिन पर अपने शुभचिंतकों से आग्रह कर चुके हैं कि वे उनके जन्मदिन पर कोई पुष्प गुच्छ या अन्य भेंट न दें, बल्कि समाजवादी स्मारक में आस्था अंशदान जमा करें। बता दें कि इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर और पौधरोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए। वहीं आज एक विशेष जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजन किया है, जिसमें 52 चुने हुए जरूरतमंद लोगों को साइकिलें वितरित की जाएंगी। यह कार्यक्रम आज सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर आईये जानते हैं किसने क्या शुभकामना संदेश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामना

बता दें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीटर हैण्डल पर अखिलेश यादव को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav (Source-Google)

राहुल गांधी और अखिलेश यादव (सोर्स-गूगल)

भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं-राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि "PDA की बुलंद आवाज़" साथ ही अखिलेश यादव का नाम लेकर बोले "भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई! आप स्वस्थ रहें, खुश रहें - हम इस न्याय और बराबरी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ हैं।"

बसपा सुप्रीमो मायावती ने क्या कहा?

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि "समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में सांसद अखिलेश यादव जी को आज उनके जन्म दिन पर हार्दिक बधाई तथा उनके सुखी व दीर्घायु जीवन की भी ढेरों शुभकामनायें।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सपा मुखिया के जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।"

SP MPs Awadhesh Prasad and Akhilesh Yadav (Source-Google)

सपा सांसद अवधेश प्रसाद और अखिलेश यादव (सोर्स-गूगल)

सपा सांसद अवधेश प्रसाद क्या बोले?

फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि "समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा सांसद आदरणीय अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।"

केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई

वहीं यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, मा. सांसद अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान प्रभु श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और देवों के देव महादेव की कृपा से आपका स्वास्थ्य उत्तम और आप दीर्घायु हों।"

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा "सुदिनं सुदिनं जन्मदिनं तव:" यानी आपका दिन शुभ हो और जन्मदिन मुबारक हो।

Location : 

Published :