बदायूं में तेज रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई अल्टो कार; कई घायल

बदायूं में एक तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। तीन घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 19 March 2026, 4:10 PM IST

Budaun: तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे की बड़ी वजह बन गई। सड़क पर भागती कार अचानक मौत के जाल में बदल गई, जब अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग सहम उठे।

क्या है पूरा मामला

यह हादसा बदायूं में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार अल्टो कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग अलापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। देखते ही देखते कार सीधे पेड़ से जा भिड़ी।

बदायूं में तेज रफ्तार ने बर्बाद किया परिवार, पूर्व प्रधान के घर में मौत, 3 बेटियों और एक बेटे के सिर से उठा पिता का साया

कैसी है घायलों की हालत?

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को कार से बाहर निकाला। इस हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बाकी घायलों को भी प्राथमिक उपचार दिया गया।

कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और अचानक नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। सड़क पर संतुलन बिगड़ते ही कार सीधे पेड़ से टकरा गई। जिससे वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अफसरों ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बदायूं में पहुंचे धर्मेंद्र यादव: HPCL हत्याकांड पर उठाए सवाल, कोर्ट में कही बड़ी बात

बढ़ती दुर्घटनाएं चिंता का कारण

लगातार बढ़ते सड़क हादसे अब चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो लोगों की जान पर भारी पड़ रही हैं।

Location : 
  • Budaun

Published : 
  • 19 March 2026, 4:10 PM IST