हाथरस में मची चीनी लेने की होड़, जानिए क्यों बाजार भाव से आधी कीमत पर बिकने लगी शक्कर

हाथरस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) ने अनोखा विरोध दर्ज कराया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुरसान गेट पर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बाजार भाव से सस्ती 30 रुपये प्रति किलो की दर से पांच क्विंटल चीनी बांटी और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 23 August 2026, 4:08 PM IST
google-preferred

Hathras: बढ़ती महंगाई के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) पार्टी की हाथरस इकाई ने रविवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने गरीब, मजदूर, असहाय और आम लोगों को बाजार भाव से कम कीमत पर 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चीनी वितरित कर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

पांच क्विंटल चीनी का वितरण

मुरसान गेट स्थित बोहरे वाली देवी मंदिर के पास सुबह करीब आठ बजे आयोजित कार्यक्रम में करीब पांच क्विंटल चीनी का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग चीनी लेने के लिए पहुंचे। पार्टी नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आम आदमी परेशान है।

ये भी पढ़ें - Hathras Rape Case: 16 साल की पोती से 70 साल के दादा ने किया दुष्कर्ष! पेट दर्द का चेकअप कराया तो सामने आई प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट

गरीब परिवारों पर महंगाई का संकट

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने कहा कि महंगाई के कारण गरीब परिवारों के सामने घरेलू जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है। सरकार को महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण करने के साथ ही गरीब और मजदूर वर्ग को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कम कीमत पर चीनी का वितरण सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध है, ताकि आम जनता की परेशानी को सामने लाया जा सके।

वस्तुओं की कीमतों का सबसे ज्यादा असर गरीबों पर

जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय तथा भाजपा के पूर्व विस्तारक संजीव गोयल की पूर्व घोषणा के अनुसार आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार से महंगाई पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सबसे अधिक असर गरीब और मजदूर वर्ग पर पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें - Hathras: दाऊजी महाराज मेले की तैयारियों पर प्रशासन की नजर, डीएम ने संभाली कमान; सुरक्षा से सुविधाओं तक तैयारियों का जायजा

कार्यक्रम में ये लोग मौजूद

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा एडवोकेट, जिलामंत्री मनोज उपाध्याय, जिला कार्यकारिणी सदस्य जय नारायण शर्मा, पूनम शर्मा, कुमकुम ठाकुर, ओम प्रकाश भारद्वाज, राम कुमार वर्मा, कालू पंडित, आर्यन उपाध्याय, हर्षवर्धन द्विवेदी, हरेंद्र उपाध्याय, अरुण शर्मा, मुकेश कुमार, देवांशु भारद्वाज, ऋतु कुमार गौतम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Location :  Hathras

Published :  23 August 2026, 4:07 PM IST

Related News

Advertisement