टकराते ही बस के उड़े परखच्चे, चीखों से दहल उठा हाईवे: हाथरस में पलक झपकते ही मातम में बदला 16 यात्रियों का सफर

हाथरस के अलीगढ़-आगरा रोड पर सिसोदिया ढाबे के पास गुरुवार सुबह रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। ओवरटेक करने के दौरान हुए हादसे में बस चालक समेत करीब डेढ़ दर्जन यात्रियों के घायल होने की सूचना है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 27 August 2026, 2:46 PM IST
google-preferred

Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के अलीगढ़-आगरा रोड पर गुरुवार सुबह सिसोदिया ढाबे के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक करने के दौरान एक रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में रोडवेज बस चालक समेत करीब डेढ़ दर्जन यात्रियों के घायल होने की सूचना है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

बताया गया कि रोडवेज बस यात्रियों को लेकर सादाबाद-हाथरस मार्ग से जा रही थी। सिसोदिया ढाबे के पास बस चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री घायल हो गए।

Hathras: दाऊजी महाराज मेले की तैयारियों पर प्रशासन की नजर, डीएम ने संभाली कमान; सुरक्षा से सुविधाओं तक तैयारियों का जायजा

ग्रामीणों ने पहुंचकर शुरू किया राहत कार्य

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बस में फंसे यात्रियों और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

एंबुलेंस से अस्पताल भेजे गए घायल

पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Hathras: हाथरस में दबंगों की करतूत से शर्मसार हुई मानवता, सरेआम युवक के साथ घिनौनी हरकत

पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह ओवरटेक के दौरान बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है।

Location :  Hathras

Published :  27 August 2026, 2:46 PM IST

Advertisement