
PNG गैस पाइपलाइन फटने से हड़कंप (Image Source: Dynamite News)
Hardoi: उत्तर प्रदेश में हरदोई के रेलवेगंज इलाके में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बिजली विभाग की ओर से प्रभु इलेक्ट्रॉनिक के पास जेसीबी मशीन से खुदाई कराई जा रही थी। इसी दौरान जमीन के नीचे से गुजर रही पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटने के बाद गैस का रिसाव शुरू हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पाइपलाइन से तेज आवाज के साथ गैस निकलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल सुरक्षा के इंतजाम किए।
गैस रिसाव की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने एहतियातन घटनास्थल के आसपास यातायात रोक दिया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया गया, ताकि किसी अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सके। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मोर्चा संभाला।
प्रशासन ने गैस पाइपलाइन से संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर बुलाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद गैस की आपूर्ति बंद करा दी गई, जिससे रिसाव को नियंत्रित करने और संभावित बड़े हादसे को टालने में मदद मिली।
घटना के दौरान इलाके में लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए रहीं। पाइपलाइन की मरम्मत और गैस रिसाव को पूरी तरह बंद कराने के लिए संबंधित टीमों ने काम शुरू किया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम सदर गुलाब चंद भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। एसडीएम ने गैस पाइपलाइन से जुड़े अधिकारियों की मदद से रिसाव को जल्द बंद कराने के निर्देश दिए।
सहारनपुर में आशाओं का 13वें दिन भी धरना, 30 हजार मानदेय की मांग पर अड़ीं कार्यकर्ता
एसडीएम गुलाब चंद ने कहा कि बिना अनुमति खुदाई कराए जाने के मामले में संबंधित बिजली विभाग को नोटिस देने की बात कही गई है। इस घटना ने शहर में जमीन के नीचे बिछी गैस पाइपलाइनों के आसपास खुदाई के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को एक बार फिर सामने ला दिया है।
Location : Hardoi
Published : 19 October 2026, 4:06 PM IST
Topics : Gas pipeline Hardoi News PNG Gas UP News UP Police