
शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड
Hardoi/Gazipur News: पिछले 72 घंटों से डाइनामाइट न्यूज़ की टीम उत्तर प्रदेश के दो मुख्य जिले गाजीपुर और हरदोई की उन गलियों में ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रही है, जहां पर निशा विश्वकर्मा और शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड को अंजाम दिया गया। जहां 28 अप्रैल को गाजीपुर के कटरिया गांव में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंगल पहुंचा, वहीं 30 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा के कई दिग्गज नेता हरदोई में स्थित गांव गढ़ी रसूलपुर गांव पहुंचे। जहां पर शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
शिल्पी कुशवाहा के घर पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस
शिल्पी कुशवाहा के परिजनों से मुलाकात करने के बाद अखिलेश यादव ने उन्हीं के घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद अखिलेश यादव ने शिल्पी के भाई वीरेंद्र से एक ऐसी बात बोल दी उसकी वजह से एक तरफा पिछड़ा वर्ग समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा हो गया है।
जाते-जाते क्या बोले अखिलेश यादव?
अखिलेश यादव ने जाते-जाते शिल्पी कुशवाहा के भाई वीरेंद्र से कहा, "समाजवादी पार्टी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कुछ भी हो जाए हम आपका साथ नहीं छोड़ेंगे और लखनऊ जाकर आपकी बात को फिर से उठाऊंगा। अगर कोई दिक्कत हो तो आप मुझे चिट्ठी लिखकर भेज देना। मैं आपके साथ खड़ा हूं। इसके अलावा अगर कोई दिक्कत आए तो मुझे आप बता देना, मैं हर प्रकार की आपकी मदद करूंगा, क्योंकि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के हर पिछड़े वर्ग के एक-एक व्यक्ति के साथ खड़ी है। हमें आपका दुख दर्द पता है, इसलिए आप हमारी ताकत हो। पूरे उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्ग का कोई भी व्यक्ति हमसे अलग नहीं है। मैं हर प्रकार से हर व्यक्ति की मदद करने के लिए तैयार हूं।"
हरदोई जिला हुआ एक तरफा अखिलेश के पक्ष में
अखिलेश यादव की इन बातों के बाद गढ़ी रसूलपुर गांव में अखिलेश यादव की तारीफ में होने लगी। दूर तक अखिलेश यादव की गाड़ी के पीछे लोग भागे। पिछड़ा वर्ग वाली बात पर मानो एकतरफा लोग अखिलेश जी के साथ हो गए।
बहन का कंकाल बैंक ले जाने वाले जीतू के खाते में 24 हजार के बाद अब आए ₹10 लाख, जानें पूरा मामला
पीड़ित परिवार को दिया 5 लाख रुपए का चेक
अखिलेश यादव ने शिल्पी कुशवाहा के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद भी की। अखिलेश यादव के साथ पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजपाल कश्यप समेत कई दिग्गज नेता मौके पर मौजूद रहे। गांव में आज सपा नेताओं का मानो मेला लगा रहा। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक होती तो इस बेटी की जान नहीं जाती।
Location : Hardoi
Published : 30 April 2026, 6:59 PM IST