‘वशीकरण’ के लिए जलती चिता से चुराई खोपड़ी, ऐसी खुली खौफनाक साजिश!

एक युवक ने अपने प्यार को पाने के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। तांत्रिक के बहकावे में आकर उसने जो किया, वह अब पुलिस जांच का बड़ा मामला बन चुका है। CCTV में कैद इस घटना ने कई चौंकाने वाले राज खोल दिए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 May 2026, 2:57 PM IST

Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अंधविश्वास किस हद तक इंसान को भटका सकता है। एक युवक अपनी प्रेमिका को अपने वश में करने की चाहत में इतना अंधा हो गया कि उसने तांत्रिक के कहने पर श्मशान घाट से जलती चिता की हड्डियां और खोपड़ी तक चुरा ली।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र की है जहां अमन नाम के युवक ने अपने एक दोस्त और तांत्रिक अवधेश शर्मा के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि तांत्रिक ने अमन को भरोसा दिलाया था कि अगर वह चिता से मानव खोपड़ी लेकर आएगा तो वह ऐसा वशीकरण करेगा जिससे उसकी प्रेमिका और उसका परिवार पूरी तरह उसके नियंत्रण में आ जाएगा।

मामला तब सामने आया जब 16 वर्षीय छात्र शुभांशु, जो लंबे समय से बीमार था, उसकी मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। जैसे ही परिवार वहां से लौटा, तीनों आरोपी मौके पर पहुंचे और चिता से अवशेष चुराकर बाइक से भागने लगे। हालांकि, वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया और शोर मचाया, लेकिन आरोपी फरार हो गए।

Balrampur: लापरवाही पर बड़ा एक्शन! पंचायत सचिव पर कड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप

सीसीटीवी में नजर आए तीनों संदिग्ध

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की, जिसमें तीनों संदिग्ध साफ नजर आए। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की गई और मंगलवार सुबह तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

तांत्रिक के पास से मिली महिलाओं की तस्वीर

पुलिस जांच के दौरान तांत्रिक के ठिकाने से कई चौंकाने वाले सबूत मिले हैं। वहां से लगभग 50 महिलाओं और पुरुषों की तस्वीरें बरामद हुई हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं ये तस्वीरें उन लोगों की तो नहीं हैं, जिनके साथ किसी तरह की आपराधिक या तांत्रिक गतिविधि की गई हो।

Hamirpur Accident: रोडवेज बस की टक्कर से मां की मौत, बेटे की हालत गंभीर, हाईवे पर ठप रहा आवागमन

थाना प्रभारी ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है और अंधविश्वास से जुड़े ऐसे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

Location :  Hapur

Published :  5 May 2026, 2:57 PM IST