दिल्ली ट्रिपल मर्डर: घर से मिला तंत्र-मंत्र का जखीरा, 20 साल से चला रहा था झाड़-फूंक का खेल
दिल्ली के पीरगढ़ी तिहरे हत्याकांड के आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन को दिल्ली पुलिस फिरोजाबाद लेकर पहुंची। उसके घर से तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक से जुड़ी भारी मात्रा में सामग्री बरामद हुई है। पुलिस संपत्तियों और नेटवर्क की जांच में जुटी है।