Hapur Crime: बंद सूटकेस में ये क्या मिला? मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

हापुड़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रजवाहे के पास स्थित झाड़ियों में सूटकेस मिलने से हड़कंप मच गया। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज पर..

Updated : 30 May 2025, 1:15 PM IST
google-preferred

हापुड़:  उत्तर प्रदेश के हापुड़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा रजवाहे के पास स्थित शुक्रवार की सुबह झाड़ियों में बंद सूटकेस मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। महिला का शव उसके अंदर मिला। सूटकेस में शव मिलने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर एडिशनल एसपी विनीत भटनागर, सीओ अनीता चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतका की पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार महिला के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले है। मामले का खुलासा करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मृतका की पहचान कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही पुलिस

गांव सिखेड़ा स्थित रजवाहे के पास मिले बंद सूटकेस में महिला के शव से गांव समेत आस पास में डर का माहौल है। पुलिस घटना का खुलासा करने के लिए सीसीटीवी कैमरा की फुटेजों को खंगाल रही है। जिससे जल्द ही वारदात का खुलासा हो सके।

लाशों को ठिकाने लगाने का बना अड्डा

जनपद में अब से पूर्व में भी सड़क किनारे, हाइवे किनारे और सूटकेसों में भी लाश मिल चुकी है। हत्यारों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान हापुड़ का बन चुका है। जहां वो लाशों को फेंक कर आसानी से फरार हो जाते है।जिससे उनके लगातार हौसले बुलंद होते जा रहे है।

ग्रामीणों ने दी थी पुलिस को सूचना

गांव सिखेड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि सुबह खेतों पर काम करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही रजवाहे के पास स्थित झाड़ियों में सूटकेस देखा तो उनको शक हुआ। जिसके बाद सूटकेस खोला तो उसमें महिला की लाश पड़ी मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पोस्टमार्टम से पता लगेगा मौत का कारण

एडिशनल एसपी विनीत भटनागर ने बताया कि महिला के सिर पर भी चोटों के निशान है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की दूसरे जगह हत्या करके शव को सूटकेस में बंद किया गया है। जिसके बाद सूटकेस को यहां फेंक दिया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में जानकारी मिल पाएगी।

दो टीमों का किया गठन

एडिशनल एसपी विनीत भटनागर ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। हर बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मृतका की पहचान कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Location : 
  • Hapur Crime

Published : 
  • 30 May 2025, 1:15 PM IST

Advertisement
Advertisement