Hamirpur News: हमीरपुर में चौकाने वाली शादी; दुल्हन हुई फरार, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 21 May 2025, 1:00 PM IST
google-preferred

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक नवविवाहिता की विदाई के 24 घंटे के भीतर ही एक अजीब मामला सामने आया है। बिवांर थाना क्षेत्र में दुल्हन अपने जीजा के साथ ससुराल से चली गई। यह मामला 19 मई की शाम का बताया जा रहा है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार,युवक की बारात  मई को जलालपुर थाना क्षेत्र में गई थी। 18 मई को दुल्हन को विदा कराकर गांव लाया गया। दिन में हाथा लगाने की रस्में और पूजा-पाठ हुआ। 19 मई को भी कुछ रस्में संपन्न कराई गईं। इसी दिन शाम को यह घटना हुई।

कैसे दुल्हन को भगाया गया

दूल्हा जब दुल्हन के लिए पान लगवाने गया था, तभी जीजा दो अज्ञात साथियों के साथ कार से आया। वह दुल्हन को कार में बिठाकर ले गया। दूल्हे के परिवार ने पीछा किया, लेकिन कार ओझल हो गई।

पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया

इस घटना के बाद दूल्हन के पिता ने बिवांर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दुल्हन पांच लाख रुपए के गहने पहने हुई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुल्हन को उसके जीजा के घर से बरामद कर लिया।

पुलिस ने दुल्हन से पुछताछ किया

पुलिस ने कार्यवाई करते हुए दुल्हन से पुछताछ कर मामला जानने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस को हैरान करने वाली बातें पता चलीं। दुल्हन ने ससुरालवालों पर कम दहेज लाने का ताना देने का आरोप लगाया। पुलिस ने दुल्हन को उसकी बहन के सुपुर्द कर दिया है।

थाना प्रभारी ने इस मामले में जानकारी साझा की

इस मामले में बिवांर थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय के अनुसार, जीजा से फोन पर बात हुई है। उसे थाने में हाजिर होने को कहा गया है। हाजिर न होने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

6 फरवरी को भी हुआ था शादी में धोखाधड़ी

हमीरपुर जिला के भोरंज थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गरसाहड़ पंचायत के साही गांव निवासी युवक जितेश शर्मा से शादी करवाने के बहाने 1.50 लाख रुपए ठग लिए गए और शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी दुल्हन गहने लेकर फरार हो गई। शिकायतकर्ता जितेश शर्मा ने बलदेव शर्मा पुत्र नानक नंद निवासी गांव खरसल, तहसील सरकाघाट व जिला मंडी को शादी करवाने के लिए 1.50 लाख रुपए दिए थे। 13 दिसम्बर, 2024 को बलदेव शर्मा ने युवती बबीता पुत्री तेग बहादुर के साथ भोरंज कोर्ट में उसकी शादी करवाई। लड़की के पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं था, इसलिए वकील के माध्यम से शपथ पत्र के जरिए शादी कराई गई।

 

Location : 
  • Hamirpur

Published : 
  • 21 May 2025, 1:00 PM IST

Advertisement
Advertisement