
अस्पताल पहुंचे परिजन (Img: Dynamite News)
Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में एक जन सेवा केंद्र संचालक ने सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतक ने अपने जीवन का दर्द बयां किया है और एक अहम फैसला भी लिखा है।
मृतक की पहचान 37 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है, जो पेशे से जन सेवा केंद्र संचालक था और दो बेटियों का पिता था। बताया जा रहा है कि अंकित ने करीब चार महीने पहले ही नया मकान बनवाया था और अपने परिवार के साथ वहीं रहने लगा था। हालांकि सोमवार रात वह अपने पुराने मकान से कुछ जरूरी सामान लाने की बात कहकर निकला था।
बाराबंकी में बिजली कनेक्शन घूसकांड: जेई-एसडीओ सस्पेंड, लाइनमैन बर्खास्त
जब काफी देर तक अंकित वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। बाद में जब पुराने मकान में जाकर देखा गया, तो अंकित का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देख परिजनों में कोहराम मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक जन सेवा केंद्र संचालक की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। परिवार के लिए सामान लेने निकला शख्स जब देर तक नहीं लौटा, तो जो सच सामने आया उसने सबको हिला दिया। मौके से मिला सुसाइड नोट अब कई सवाल खड़े कर रहा है।@Uppolice @hamirpurpolice… pic.twitter.com/8Fe35sRkvv
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 14, 2026
सूचना मिलते ही सुमेरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके की जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट में अंकित ने अपनी आत्महत्या के लिए किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहराया है, बल्कि खुद को ही इसका कारण बताया है।
सबसे भावुक कर देने वाली बात यह रही कि अंकित ने अपने सुसाइड नोट में अपनी संपत्ति, खासकर मकान, अपनी बेटी के नाम करने की इच्छा जाहिर की है।
Budaun Crime: घर में फंदे से लटका मिला युवक, मां पहुंची तो हुआ खुलासा
मृतक के मामा संतोष ने बताया कि अंकित पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था, हालांकि उसने कभी खुलकर अपनी परेशानी जाहिर नहीं की। वहीं क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
Location : Hamirpur
Published : 14 April 2026, 1:01 PM IST