
GEN-Z ने सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया (IMG-DYNAMITE NEWS)
Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सड़क निर्माण को लेकर Gen-Z यानी नई पीढ़ी के युवाओं की पहल अब चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, सड़क की समस्या को लेकर युवाओं ने पहले प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की थी और जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया था। प्रदर्शन के बाद आज उसी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। सड़क निर्माण की दिशा में हुई इस पहल को युवाओं की जागरूकता और जनभागीदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
Gen-Z सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया (IMG- DYNAMITE NEWS)
हमीरपुर मुख्यालय स्थित ब्रह्मा डेरा की कच्ची सड़क के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। GEN अल्फा के जोरदार प्रदर्शन के दो ही महीने बाद सड़क निर्माण की कवायद शुरू हुई है। सड़क की मांग को लेकर GEN अल्फा ने प्रदर्शन किया था, जिसके बाद प्रशासन ने मामले पर संज्ञान लिया। सदर विधायक मनोज प्रजापति और GEN अल्फा ने सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया। 1.6 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 1.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
यह भी पढ़ें- हाथरस के 66 युवाओं को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, दरोगा पद पर मिलेगी नियुक्ति
हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में खास बात यह रही कि जिस सड़क को लेकर युवा सड़क पर उतरे थे, आज उसी सड़क के निर्माण की शुरुआत भूमि पूजन के साथ हुई। यह तस्वीर बताती है कि अपनी समस्याओं को लेकर जागरूक नागरिक विकास कार्यों में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- पहले कुर्सी से बांधा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग; कन्नौज में तार-तार हुआ पति-पत्नी का रिश्ता
GEN अल्फा की पहल के बाद विकास कार्य ने रफ्तार पकड़ी है। इसके बाद सदर विधायक मनोज प्रजापति और GEN अल्फा ने सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया। ब्रह्मा डेरा की यह सड़क 1.6 किलोमीटर लंबी होगी। इसके निर्माण पर 1.80 करोड़ रुपये की लागत आएगी। भूमि पूजन के बाद GEN अल्फा और ग्रामीणों में खुशी दिखी।
Location : Hamirpur
Published : 5 November 2026, 6:23 PM IST
Topics : Gen Z protests GenZ Hamirpur UPnews uttarpradesh