हिंदी
हमीरपुर पुल हादसा फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Hamirpur Bridge Tragedy: यूपी के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल के ढहने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के फंसे होने की आशंका के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक,हादसा देर रात तेज आंधी-बारिश के दौरान हुआ, जब पुल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। पुल की कोठी के ऊपर लॉन्च पैड (स्लैब) रखे गए थे,मगर इन्हें तकनीकी तौर पर कसा नहीं जा सका। ऐसे में 70 किमी से भी ज्यादा रफ्तार से आए तूफान में पुल की कोठी के ऊपर रखे लॉन्च पैड भरभराकर नीचे गिरी, जिससे छह मजदूरों की मौत हो गई। वहीं कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की भी आशंका हैं।
हादसा या लापरवाही?
लेकिन इस हादसे ने सिर्फ जानें नहीं लीं, बल्कि कई बड़े सवाल भी खड़े कर दिए हैं। क्या खराब निर्माण सामग्री का इस्तेमाल हुआ था? क्या सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई? या फिर आंधी-बारिश के पीछे छिपी है निर्माण में लापरवाही की बड़ी कहानी?स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें मौके पर मौजूद हैं। मलबे को हटाने का काम जारी है फिलहाल अधिकारियों के मुताबिक बचाव अभियान खत्म होने के बाद हादसे की असली वजह की जांच होगी।
सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कुछ मजदूर पुल के आसपास मौजूद थे। तेज मौसम के बीच पुल का स्लैब अचानक टूटकर नीचे आ गिरा। इस घटना ने निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बेहद चिंता का विषय
पुल गिरने का ये हादसा कोई पहली बार नहीं ऐसे कई बार पुल गिरने की खबर सामने आई है, जो बेहद चिंता का विषय है। हमीरपुर का यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सिस्टम, निगरानी और निर्माण की गुणवत्ता की परीक्षा भी बन गया है। फिलहाल अब नजर जांच रिपोर्ट पर है क्या सच सामने आएगा या जिम्मेदारी फिर कागजों में दब जाएगी।
Location : Hamirpur
Published : 29 May 2026, 12:40 PM IST
Topics : Betwa river hamirpur bridge hamirpur news UP News