ग्रेटर नोएडा में यति नरसिंहानंद बोले- आज देश का हिंदू अकेला हो गया, जानें क्यों बोली इतनी बड़ी बात

ग्रेटर नोएडा के श्रीशक्ति मंदिर मां बगलामुखी पीतांबरा पीठ में सावन के पहले दिन पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान यति नरसिंहानंद गिरी ने हिंदू समाज की सुरक्षा, एकजुटता और सनातन धर्म के संरक्षण पर जोर देते हुए वर्तमान परिस्थितियों को लेकर अपनी बात रखी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 July 2026, 3:42 PM IST

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में सावन के पहले दिन गुरुवार को श्री शक्ति मंदिर मां बगलामुखी पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी और महादेव का पांच दिवसीय महायज्ञ शुरू हुआ। महायज्ञ का आयोजन शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के मार्गदर्शन में उनके शिष्यों ने किया। आयोजन में मेक्सपाइन ग्रुप की भी प्रमुख भूमिका बताई गई।

महायज्ञ के पहले दिन यति नरसिंहानंद गिरी ने सनातन धर्म, हिंदू समाज की सुरक्षा और एकजुटता को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हिंदू समाज को अपनी सुरक्षा और धार्मिक पहचान के संरक्षण के लिए स्वयं जागरूक और संगठित होना होगा।

ना लंबी लाइन, ना दूर जाने का झंझट: UP सरकार ने ग्रामीणों के घर के पास पहुंचाई आधार सेवा

सनातन धर्म की रक्षा के लिए महायज्ञ का आयोजन

यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि वह देश के विभिन्न हिस्सों में सनातन धर्म और हिंदू समाज की रक्षा के उद्देश्य से मां बगलामुखी और महादेव के महायज्ञ आयोजित करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस महायज्ञ में सनातन धर्म के शत्रुओं के विनाश और हिंदू समाज की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की जा रही है। महायज्ञ का शुभारंभ पुरोहित आचार्य सनोज शास्त्री और अन्य विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां बगलामुखी और भगवान महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।

‘सनातन धर्म और हिंदू समाज को लेकर जागरूक होने की जरूरत’

यति नरसिंहानंद गिरी ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन धर्म, हिंदू समाज और भारत के सामने कई चुनौतियां हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से कुछ शक्तियां सनातन धर्म को कमजोर करने और समाप्त करने का प्रयास कर रही हैं।

सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने देखा ऐसा मंजर, सड़क किनारे महिला का शव देख मच गया हड़कंप

उन्होंने कहा कि भारत को सनातन धर्म और हिंदू समाज की महत्वपूर्ण शरणस्थली बताते हुए धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और बौद्धिक नेतृत्व को अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। उन्होंने समाज से आपसी दोषारोपण के बजाय एकजुट होकर धार्मिक और सामाजिक संरक्षण के लिए काम करने की अपील की है।

Location :  Greater Noida

Published :  30 July 2026, 3:42 PM IST