बहन से हुआ विवाद तो 19 साल की तनिष्का ने चुनी मौत, ग्रेटर नोएडा वेस्ट का यह मामला आपको रुला देगा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अम्रपाली गोल्फ होम सोसाइटी में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिवार से पूछताछ जारी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 June 2026, 12:09 PM IST

Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अम्रपाली गोल्फ होम सोसाइटी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 19 वर्षीय युवती ने 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

करीब 3 महीने यहां पर आई थी तनिष्का

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान तनिष्का तोमर (19 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपनी बड़ी बहन के साथ अम्रपाली गोल्फ होम सोसाइटी के एक फ्लैट में रहती थी। तनिष्का करीब तीन महीने पहले ही यहां रहने अपनी बड़ी बहन के पासआई थी।

Noida News: अचानक क्यों फूटा लोगों का गुस्सा? सेक्टर-18 में गैस सिलेंडर को लेकर लगाया जाम, नारेबाजी कर कही ये बात

किस टाइम किया सुसाइड

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तनिष्का की बहन नाइट शिफ्ट में नौकरी करती है और दिन के समय घर पर आराम करती है। इसी दौरान तनिष्का ने 16वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि घटना से पहले दोनों बहनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Noida Suicide News: किशोरी ने घरेलू विवाद के कारण उठाया यह खतरनाक कदम, जानें क्या किया

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार के सदस्यों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के वक्त बड़ी बहन सो रही थी।

Location :  Noida

Published :  22 June 2026, 12:09 PM IST