ये है CM योगी के यूपी की आर्थिक राजधानी, जहां बीच सड़क पर खड़े यमराज, किसी की मौत पर क्या ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लेगा जिम्मेदारी?

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज-2 के सामने सड़क चौड़ीकरण के बाद बीच सड़क पर खंभा छोड़ दिया गया है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। तेज रफ्तार वाहनों के टकराने की आशंका है। स्थानीय लोग प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं है।

Updated : 25 May 2026, 8:33 AM IST
google-preferred

Noida: गौतमबुद्ध नगर को उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों पर काफी गर्व महसूस करते हैं, लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद आपको पता लग जाएगा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने कितनी लापरवाही की हैं।

अब पढ़ें पूरा मामला

यह फोटो ग्रेटर नोएडा वेस्ट की है। दरअसल, सुपरटेक इकोविलेज-2 हाउसिंग सोसाइटी के सामने सड़क पर वाहनों का काफी दवाब रहता है, इस दवाब को कम करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सड़क का चौड़ीकरण करवाया, लेकिन जिम्मेदार अफसर और कर्मचारी बीच सड़क से पोल हटाना भूल गए। अब भूले हैं या फिर अपनी दूसरी की जिंदगी की कोई परवाह नहीं है। यह बात तो प्राधिकरण का अर्बन विभाग ही बता सकता है।

Greater Noida में दीपक नागर की हत्या पर तनाव: आक्रोशित भीड़ ने बंद किया रास्ता, एनकाउंटर की मांग

किसी की जान चली गई तो?

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की यह सड़क कभी भी किसी की भी जान ले सकती है। अगर तेज रफ्तार वाहन इस पोल से टकरा गया तो गाड़ी में बैठे लोगों की जान पर बात आ सकती है और इस फोटो को देखकर हर कोई इसकी समझ सकता है तो क्या ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जिम्मेदार अफसर नहीं समझ सकते।

कोरोना से पहले थी सेवा, अब फिर से उठी मांग… Noida E-Bus सेवा में दादरी को जोड़ने की मांग तेज

प्राधिकरण के अफसर ने डाइनामाइट न्यूज़ से क्या बताया?

इस मामले में डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अफसर और सीनियर मैनेजर प्रभात शंकर से बातचीत की। उन्होंने बताया, "हमने इस मामले में अर्बन विभाग को 2 बार नोटिस भेजा है और जल्द ही पोल को हटाने के आदेश दिए हैं। पोल नहीं हटाया जाता तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Noida

Published :  25 May 2026, 8:33 AM IST

Advertisement