ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लोगों को रौंदा, तीन की ऑन द स्पॉट मौत

ग्रेटर नोएडा की एक रात तीन परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला दर्द बन गई। काम खत्म कर लौट रहे युवकों के साथ रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया? मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस भी तुरंत सक्रिय हो गई। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 July 2026, 12:15 PM IST

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार का कहर तीन परिवारों पर भारी पड़ गया। जेवर-खुर्जा मार्ग पर सड़क किनारे पैदल लौट रहे तीन मजदूरों को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक कई फीट दूर जाकर सड़क किनारे खेत में जा गिरे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने विशेष टीम गठित कर दी है।

धान की रोपाई के बाद लौट रहे थे मजदूर

हादसा बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे जेवर कोतवाली क्षेत्र के जेवर-खुर्जा मार्ग पर नीमका गांव के सामने हुआ। मृतकों की पहचान बिहार के अररिया जिले के रहने वाले 22 वर्षीय करन, 24 वर्षीय विश्वजीत और 25 वर्षीय मिथुन के रूप में हुई है। तीनों मजदूरी के लिए ग्रेटर नोएडा आए थे और खेतों में धान की रोपाई का काम करते थे। बुधवार रात काम खत्म होने के बाद वे पैदल अपने ठिकाने की ओर लौट रहे थे।

Greater Noida में बदमाशों के हौसले बुलंद: वेदपुरा में रातोंरात खूनी खेल, दीपक नागर की गोलियों से भूनकर हत्या

पीछे से आई स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

इसी दौरान जेवर की ओर से तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो ने पीछे से तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक हवा में उछलकर सड़क किनारे दूर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जेवर के कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Greater Noida: रील बनाने जा रहे थे दो सगे भाई समेत 4 दोस्त, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, अब चारों की लौटी लाश

आरोपी चालक की तलाश में पुलिस

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान हादसे में शामिल स्कॉर्पियो की पहचान कर ली गई है। मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है।

Location :  Greater Noida

Published :  9 July 2026, 12:15 PM IST