
नौ दिनों की कलमबंद हड़ताल का ऐलान
Maharajganj: जिले में एक बार फिर ग्राम रोजगार सेवकों की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। लक्ष्मीपुर ब्लॉक में गुरुवार को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर दर्जनों ग्राम रोजगार सेवक एकजुट हुए और नौ दिनों की कलमबंद हड़ताल का ऐलान कर दिया। यह हड़ताल 16 अप्रैल से शुरू होकर 25 अप्रैल तक चलेगी।
संवाददाता के अनुसार, सभी रोजगार सेवक ब्लॉक परिसर में एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद यह ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया। ज्ञापन के जरिए अधिकारियों को साफ तौर पर बताया गया कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे।
रोजगार सेवकों ने स्पष्ट किया कि हड़ताल के दौरान वे किसी भी प्रकार का सरकारी कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने प्रशासन से यह भी अपील की कि प्रांतीय नेतृत्व से कोई नया निर्देश मिलने तक उन पर काम करने का दबाव न बनाया जाए। उनका कहना है कि लंबे समय से लंबित समस्याओं के चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है।
महाराजगंज में साइबर गैंग का बड़ा खुलासा, कंबल देकर मोबाइल लेते थे और… 5 गिरफ्तार
हड़ताल कर रहे रोजगार सेवकों ने संकेत दिया है कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल शुरुआत है और जरूरत पड़ी तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन भी किया जा सकता है।
महाराजगंज: कोतवाली में एसपी एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का एक्शन, लंबित मामलों पर फटकार
इस दौरान रोजगार सेवक ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पटेल, रामकेश, सुरेंद्र, मो. हकीक, सविता, मालती, अनुपमा गुप्ता, जितेंद्र यादव समेत दर्जनों ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
Location : Maharajganj
Published : 16 April 2026, 9:02 PM IST