

नारी सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं के सम्मान को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से बुधवार को चंपा देवी पार्क में महिला सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।
चंपा देवी पार्क में महिला सम्मान समारोह
गोरखपुर: नारी सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं के सम्मान को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से बुधवार को चंपा देवी पार्क में “महिला सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं में आत्मविश्वास जगाने तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
असमानता के खिलाफ डटकर खड़ी
जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम का शुभारंभ गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “मिशन शक्ति” सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि यह हर उस महिला की आवाज है जो अन्याय और असमानता के खिलाफ डटकर खड़ी होती है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर बेटी सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बने।
समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का अभियान
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का अभियान है। उन्होंने जिले में महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि हर थाने में महिला हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद लें।
UP Crime: आकाशवाणी गोरखपुर में हंगामा, भाजपा नगर उपाध्यक्ष पर सिक्योरिटी गार्ड का हमला
मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य
कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों, सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं तथा बहादुरी का परिचय देने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उनके साहस और सामाजिक योगदान की कहानियों ने समारोह में उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।
गोरखपुर में बाइक पर बेच रहा था मिलावटी पनीर, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से भिड़ा
कार्यक्रम में महापौर मंगलेश श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं नोडल अधिकारी मिशन शक्ति, विभिन्न विभागों के अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, महिला हेल्प डेस्क कर्मी और बड़ी संख्या में छात्राएं व आमजन उपस्थित रहे। मिशन शक्ति 5.0 के इस महिला सम्मान समारोह ने गोरखपुर में महिलाओं के हौसले को नई उड़ान दी। मंच से उठी आवाज स्पष्ट थी - “नारी शक्ति का सम्मान ही सशक्त समाज की पहचान है।