
गोला तहसील दिवस में हंगामा फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Gorakhpur: गोरखपुर गोला तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित तहसील दिवस उस समय हंगामे की भेंट चढ़ गया, जब पत्थर नसब में हो रही देरी से नाराज ग्रामीणों ने तहसील में जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं और ग्रामीणों के आक्रोश के चलते तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई और स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
क्या है पूरी खबर?
ग्राम ऊंचागांव निवासी राजाराम पुत्र धर्मराज उर्फ घरभरन अपने साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों को लेकर तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पत्थर नसब के कार्य में जानबूझकर देरी की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम, कानूनगो और लेखपाल पर लाभ लेकर कार्य लटकाने का गंभीर आरोप लगाया और तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की।
डीजल-पेट्रोल को लेकर फरेंदा के पेट्रोल पंप पर उमड़ी भारी भीड़, लंबी कतारों से लोग परेशान
महिलाओं व ग्रामीणों को कराया शांत
हंगामा बढ़ता देख तहसील प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गोला पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद महिलाओं व ग्रामीणों को शांत कराया।
व्यापारी से दिनदहाड़े लूट मामले में डाइनामाइट न्यूज पर पीड़ित ने खोले वारदात के राज
महज सात प्रतिशत मामलों का ही निस्तारण
इसी दौरान ककरही गांव से पहुंचे किसानों ने भी तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए रेलवे परियोजना में जा रही जमीन की अब तक हिस्साकसी न होने का आरोप लगाया। किसानों का कहना था कि प्रक्रिया पूरी न होने के कारण उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिल सका है। ग्रामीणों ने संबंधित लेखपाल पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं तहसील दिवस में मामलों के निस्तारण की स्थिति भी संतोषजनक नहीं रही। प्राप्त शिकायतों में महज सात प्रतिशत मामलों का ही निस्तारण हो सका, जिससे फरियादियों में नाराजगी देखी गई।
Location : Gorakhpur
Published : 16 May 2026, 5:23 PM IST
Topics : Gola Tehsil Day Gorakhpur News Latest News UP News