Gorakhpur: सहजनवा में ट्रक चालक ने किया ये कांड, मामला जान पकड़ लेंगे माथा

ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर सवाल खड़ा करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ट्रक चालक लाखों रुपये का पशु आहार लेकर फरार हो गया। लंबे समय तक कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित ने आखिरकार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) की शरण ली…पढिए पूरी खबर

Updated : 26 March 2026, 8:35 PM IST

गोरखपुर: ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर सवाल खड़ा करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ट्रक चालक लाखों रुपये का पशु आहार लेकर फरार हो गया। लंबे समय तक कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित ने आखिरकार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) की शरण ली, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज किया गया।

क्या है पूरी घटना?

मिली जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार पुत्र अवधेश चंद, जो इंदौर स्थित जीएस एग्रो एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत हैं, की कंपनी ट्रेडिंग का काम करती है। 13 दिसंबर 2025 को कंपनी ने गोरखपुर की मंडेला श्री प्राइवेट लिमिटेड से करीब 30.160 मीट्रिक टन पशु आहार खरीदा, जिसकी कीमत लगभग 3.88 लाख रुपये बताई जा रही है।

कंपनी के अधिकारियों के होश उड़

इस माल को गोरखपुर से चंदौली स्थित गोदरेज एग्रोवेट, रामनगर पहुंचाने के लिए बाबा ट्रांसपोर्ट के माध्यम से ट्रक बुक किया गया था। ट्रांसपोर्टर रजनीश त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन तय समय बीतने के बाद भी ट्रक गंतव्य तक नहीं पहुंचा, जिससे कंपनी के अधिकारियों के होश उड़ गए।

देवरिया में पेट्रोल पंप पर अचानक छापा, 400 लीटर डीजल के साथ बड़ा खुलासा; नियमों की खुली अनदेखी

पीड़ित ने जब ट्रक मालिक से संपर्क किया तो उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। संदेह गहराने पर कृष्ण कुमार खुद ट्रक चालक के गांव किशनपुर, थाना बिरनी, जिला गाजीपुर पहुंचे, जहां पता चला कि चालक झारखंड में है। इसके बाद उन्होंने गीडा थाने में शिकायत दी, लेकिन आरोप है कि वहां से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, केदारनाथ धाम 2026 की यात्रा इस दिन से होगी शुरू; जिला प्रशासन तैयारियों को लेकर अलर्ट

लगातार अनदेखी से नाराज पीड़ित ने सीधे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP के निर्देश पर पुलिस ने ट्रक चालक और ट्रक मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। इस घटना ने ट्रांसपोर्ट व्यवस्था की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, वहीं व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।

 

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 26 March 2026, 8:35 PM IST