गोरखपुर: दशहरा पर्व पर चाक-चौबंद तैयारियां, नगर आयुक्त ने संभाली कमान

विजयादशमी एवं मुख्यमंत्री के जुलूस मार्ग को लेकर नगर निगम पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। शुक्रवार की देर रात नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने खुद जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। पढिए पूरी खबर

गोरखपुर: विजयादशमी एवं मुख्यमंत्री के जुलूस मार्ग को लेकर नगर निगम पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। शुक्रवार की देर रात नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने खुद जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया और तैयारियों की बारीकी से समीक्षा करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने साफ-साफ कहा कि दशहरा पर्व भव्यता और शांति के साथ संपन्न हो, इसके लिए सभी विभाग जिम्मेदारी के साथ काम करें और निर्धारित समय सीमा में तैयारी पूरी कर लें।

प्रकाश व्यवस्था पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने मार्ग की स्थिति का जायजा लिया और गड्ढों को पैच कर समतल करने, नालियों पर स्लैब रखने, वॉल पेंटिंग कराने, पुराने पोस्टर-बैनर हटाने तथा मार्ग को फूलों और कपड़ों से सजाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्टैंडी लगाने और आकर्षक सजावट कर माहौल को उत्सवी रंग देने के भी आदेश दिए। प्रकाश व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए नगर आयुक्त ने पूरे मार्ग पर झालरों के साथ बेहतर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश

उन्होंने जलकल, स्वास्थ्य और निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जुलूस मार्ग पर सभी कर्मचारियों की ड्यूटी तय की जाए और कोई भी कमी न रह जाए। खासकर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। विसर्जन मार्गों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी रूट गड्ढा मुक्त होने चाहिए। कृत्रिम पोखरों पर बैरिकेडिंग, सफाई और प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही विसर्जन हेतु बनाए गए तालाबों की मजबूती की जांच करने को कहा।

पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिंबडेवाल पहुंचे सिसवा विधानसभा के जमुई गांव, किसान की Power Lifter बेटी रोमा गुप्ता को किया सम्मानित

श्रद्धालु और नागरिक बिना किसी असुविधा...

आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए नगर आयुक्त ने क्विक रिस्पांस टीम (QRT) गठित करने का आदेश दिया। यह टीम हर समय मौके पर उपलब्ध रहेगी ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान हो सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी स्पष्ट कर दिया कि दशहरा पर्व तक किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा कि दशहरा पर्व गोरखपुर की सांस्कृतिक धरोहर है और इसे भव्यता के साथ मनाना हमारी जिम्मेदारी है। सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें, ताकि श्रद्धालु और नागरिक बिना किसी असुविधा के पर्व का आनंद उठा सकें।

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 27 September 2025, 9:47 PM IST