Gorakhpur: गीडा में बीच सड़क जाम लगाने वालों की खैर नहीं, होगी ये कार्रवाई

गीडा औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर लंबे समय से खड़े रहने वाले अवैध टैंकरों की समस्या अब खत्म होने वाली है। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने उद्योग बंधुओं की समीक्षा बैठक में साफ-साफ चेतावनी दी कि सड़क किनारे गैरकानूनी पार्किंग करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 February 2026, 8:22 PM IST

Gorakhpur: गीडा औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर लंबे समय से खड़े रहने वाले अवैध टैंकरों की समस्या अब खत्म होने वाली है। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने उद्योग बंधुओं की समीक्षा बैठक में साफ-साफ चेतावनी दी कि सड़क किनारे गैरकानूनी पार्किंग करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।

बैठक में गीडा के उद्यमियों ने अपनी पीड़ा रखी। उन्होंने बताया कि अनियंत्रित तरीके से खड़े भारी टैंकरों के कारण मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। कच्चा माल आने में देरी, तैयार उत्पाद की ढुलाई रुकना और समयबद्ध सप्लाई में लगातार दिक्कतें- यही हालात उद्योगों को परेशान कर रहे थे।

मंडलायुक्त ने अफसरों को दिए तत्काल निर्देश

मंडलायुक्त ने मामले को तुरंत गंभीरता से लिया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए। संयुक्त टीम गठित कर रोजाना अभियान चलाया जाए। नियम उल्लंघन करने वालों पर बिना किसी ढील के कानूनी कार्रवाई की जाए। औद्योगिक क्षेत्र में यातायात बाधा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी

दिल्ली आबकारी केस में केजरीवाल बरी, क्या CBI को झटका? अब हाईकोर्ट में अपील

गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंडलायुक्त को भरोसा दिलाया कि अवैध पार्किंग की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए नियमित निगरानी और विशेष ड्राइव चलाए जाएंगे।

मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने बैठक के दौरान कहा कि गीडा प्रदेश की औद्योगिक प्रगति का महत्वपूर्ण इंजन है। यहां आधारभूत सुविधाएं, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उद्योग सुचारू रूप से चलें, यही हमारा लक्ष्य है।

गोरखपुर पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, दो वांछित ऐसे आए गिरफ्त में

प्रशासन के इस सख्त और त्वरित रुख से गीडा के उद्योगपतियों में नई उम्मीद जगी है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले कुछ दिनों में गीडा की सड़कें पूरी तरह ट्रैफिक-फ्री और सुव्यवस्थित हो जाएंगी।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 27 February 2026, 8:22 PM IST