
आरोपियों की तलाश तेज (Img- Internet)
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कौस्तुभ ने थाना गुलरिहा में पंजीकृत एक गंभीर मामले के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों में पहला नाम संजीव सिंह, पुत्र चन्द्रभान सिंह, निवासी रामनाथ देवरिया वार्ड नंबर-2, देवरिया जनपद, है। दूसरा नाम शालिनी श्रीवास्तव, पत्नी सौरभ सिन्हा, निवासी कदमतर सतनी सराय बड़ी मठिया, बलिया जनपद है। दोनों आरोपी काफी समय से फरार चल रहे हैं और लगातार उनकी तलाश की जा रही थी।
थाना गुलरिहा में पंजीकृत अपराध संख्या 141/2026 में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108, 351(3), 61(2) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7/12 के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी पर पुरस्कार घोषित किया।
एसएसपी गोरखपुर डॉ. कौस्तुभ ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया। इसके बाद जिले की विभिन्न पुलिस टीमें सक्रिय हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
थाना गुलरिहा (Img- Internet)
पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के छात्र और युवक की मौत से गोरखपुर में आक्रोश, जानें पूरी खबर
पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क और सक्रिय है।
Location : Gorakhpur
Published : 6 March 2026, 8:04 PM IST