इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्रेमी के लिए विवाहिता ने लिया ऐसा फैसला कि परिवार पहुंच गया थाने

गोरखपुर के सहजनवा में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। शादीशुदा महिला के प्रेमी के साथ जाने की जिद के बाद परिवार ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच जारी है। पढ़ुिए पूरी खबर

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 27 June 2026, 4:55 PM IST

Gorakhpur: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती एक परिवार के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई। सहजनवा थाना क्षेत्र में विवाहिता और एक युवक के बीच इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। अब विवाहिता कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है, जिससे परिवार में तनाव का माहौल है। मामले में विवाहिता की मां ने युवक के खिलाफ सहजनवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

इंस्टाग्राम पर हुई पहचान, फिर बढ़ीं नजदीकियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह कुछ माह पहले हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाह से पहले उसकी पहचान क्षेत्र के ही एक युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। शुरुआत सामान्य बातचीत से हुई, लेकिन समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कथित तौर पर यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया।

Gorakhpur: नौका विहार में देर रात हंगामा, पुलिस ने लिया ये एक्शन

विवाह के बाद भी जारी रहा संपर्क

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही। इसी दौरान विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताते हुए परिवार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हुई। परिवार का कहना है कि लगातार बढ़ते विवाद के बाद उन्हें पुलिस की शरण लेनी पड़ी।

मां ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप

विवाहिता की मां ने सहजनवा थाने में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि युवक ने उनकी बेटी को बहलाकर अपने प्रभाव में लिया है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Gorakhpur: ‘AK-47 गैंग’ की हेकड़ी निकली, गोरखपुर पुलिस ने 13 युवकों को किया गिरफ्तार

दोनों पक्षों के बयान के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि दोनों के बीच संपर्क किन परिस्थितियों में बना और वर्तमान में विवाद की वास्तविक स्थिति क्या है। जांच के बाद उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सीओ गीडा ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

क्षेत्राधिकारी गीडा के.एन. आनंद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। संबंधित थाना पुलिस को सभी पहलुओं की गहन और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Gorakhpur News: गैस से भरा HP कैप्सूल टैंकर पलटा, प्रशासन की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

सोशल मीडिया पर बनने वाले रिश्तों पर फिर छिड़ी बहस

इस घटना के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से बनने वाले रिश्तों और उनके पारिवारिक व सामाजिक प्रभावों को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी पारिवारिक या सामाजिक विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लें और बिना पुष्टि के किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें।

Location :  Gorakhpur

Published :  27 June 2026, 4:50 PM IST