
गोरखपुर में दर्दनाक हादसा
Gorakhpur: जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत जिगिना चौराहे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार में जा रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी गुमटी में जा घुसी, जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सदानंद कुमार राय (30 वर्ष) पुत्र विनेश राय, निवासी गोनर्सरा थाना हयाघाट, जिला दरभंगा (बिहार) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सदानंद नोएडा से पिकअप वाहन पर घरेलू सामान लादकर बिहार के मधुबनी जनपद अंतर्गत ग्राम कमतौल, थाना हर्राखी की ओर जा रहा था। गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे जब वह सहजनवां थाना क्षेत्र के जिगिना चौराहे पर पहुंचा, तभी लंबी दूरी की यात्रा के कारण उसे झपकी आ गई। इसी दौरान वाहन से उसका नियंत्रण हट गया और पिकअप सीधे सड़क किनारे स्थित गुमटी में जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक सदानंद वाहन में ही फंस गया और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
Gorakhpur: डॉ. कौस्तुभ को मिली गोरखपुर के नए SSP की कमान, जानिए उनके प्रशासनिक अनुभव के बारे में
सूचना मिलते ही सहजनवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को वाहन से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को भी सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।
बताया जा रहा है कि मृतक सदानंद कुमार राय विवाहित था, हालांकि उसके कोई संतान नहीं थी। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। जैसे ही हादसे की सूचना बिहार स्थित उसके गांव पहुंची, पूरे परिवार में मातम छा गया।
Road Accident: गोरखपुर में दर्दनाक हादसा,10 दिन पहले हुआ था तिलक और अब…
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिगिना चौराहा पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है। यहां तेज रफ्तार वाहनों और थकान में वाहन चलाने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस चौराहे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा
Location : Gorakhpur
Published : 5 February 2026, 10:50 PM IST