Gorakhpur: गोरखपुर के रेती में खूनी संघर्ष, मामूली पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप

कोतवाली थाना क्षेत्र के रेती इलाके में रविवार को पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी हिंसक संघर्ष में बदल गई। पथराव में कई लोगों के घायल होने और वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की खबर। जानें क्या है मामला

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 14 April 2026, 8:04 AM IST

Gorakhpur: महानगर के सबसे व्यस्त व्यापारिक केंद्रों में से एक, कोतवाली थाना क्षेत्र के रेती इलाके में रविवार को पार्किंग को लेकर उपजा विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते खूनी खेल में तब्दील हो गया, जहाँ दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। इस अचानक भड़की हिंसा से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दहशत के मारे व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।

पार्किंग से शुरू हुई तकरार और फिर बरसाए पत्थर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेती क्षेत्र में सड़क किनारे वाहन खड़ा करने जैसी छोटी सी बात पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। शुरुआती नोकझोंक जल्द ही गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई। गुस्सा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग सड़क पर पड़े ईंट और पत्थर उठाकर एक-दूसरे पर हमला करने लगे। पत्थरों की बारिश होते ही मौके पर मौजूद राहगीरों और ग्राहकों के बीच भगदड़ मच गई।

नोएडा में मजदूरों की हड़ताल या हिंसा? गाड़ियों के शोरूम समेत 350 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, 150 कारों को जलाया, पत्रकारों को भी पीटा

संदीप टेबरीवाल पक्ष समेत कई लोग घायल

इस हिंसक झड़प में संदीप टेबरीवाल पक्ष के लगभग पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें ईंट-पत्थर लगने से चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष के भी कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पथराव की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े कई वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए और आसपास की दुकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।

Weather Update Today: उमस वाली गर्मी या लू के थपेड़े? जानिए अगले 5 दिनों तक आपकी जेब और सेहत पर कैसे भारी पड़ेगा मौसम

पुलिस की दखलअंदाजी और घायलों का उपचार

तनाव की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया और दोनों पक्षों को शांत कराया। सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस की मौजूदगी के बाद इलाके में भारी तनाव को देखते हुए अतिरिक्त चौकसी बढ़ा दी गई है।

प्रशासन से पार्किंग की मांग

घटना के बाद संदीप टेबरीवाल पक्ष ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दूसरे पक्ष की ओर से भी मामले की जानकारी जुटा रही है। उच्चाधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  14 April 2026, 8:04 AM IST