हिंदी
पुलिस की चेकिंग में खुला बड़ा राज
Gorakhpur: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ताल पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 2 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना रामगढ़ताल क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना प्रभारी श्यामानंद राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंकुर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। तभी पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोलू निषाद पुत्र स्वर्गीय बृजभान निषाद, निवासी अमरूद मंडी, चकरा अव्वल, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर थाना रामगढ़ताल लाया, जहां उसके खिलाफ मु.अ.सं. 0393/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में थाना राजघाट में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2017 में थाना तिवारीपुर में आगजनी, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में भी मामला दर्ज हो चुका है। अब एनडीपीएस एक्ट के तहत हुई यह नई गिरफ्तारी उसके आपराधिक रिकॉर्ड में एक और मामला जोड़ती है।
गोरखपुर पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Gorakhpur: शादी का सपना दिखाकर किया बड़ा अपराध, अब पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपी
इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार माना जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकुर सिंह के साथ कांस्टेबल राजू यादव, पवन कुमार, आरक्षी आशुतोष राय तथा शैलेन्द्र की सक्रिय भूमिका रही।
Location : Gorakhpur
Published : 3 August 2026, 1:29 AM IST