गोरखपुर पुलिस ने रामगढ़ताल इलाके के कुख्यात अपराधी अरविंद उर्फ बड़कू को अपराधी घोषित कर “B” कैटेगरी की हिस्ट्रीशीट खोली है। इसके तहत उसकी हर एक्टिविटी पर कड़ी नज़र रखी जाएगी। अपराधियों के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई एक अहम कदम माना जा रहा है।

एसएसपी डा० कौस्तुभ
Gorakhpur: जनपद में अपराध पर सख्ती बढ़ाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में थाना रामगढ़ताल की पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को दुराचारी घोषित करते हुए उसके खिलाफ “ब” श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। यह कार्रवाई अपराधी के लंबे आपराधिक रिकॉर्ड और लगातार बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए की गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि अरविन्द उर्फ बडकू पुत्र रामसेवक, निवासी गायघाट बुजुर्ग, क्षेत्र रामगढ़ताल, लंबे समय से गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध असलहा रखने और गैंगेस्टर एक्ट जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि ऐसे अपराधियों की निगरानी अब और कड़ी की जाएगी।
आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं-
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिस्ट्रीशीट खोले जाने के बाद अब आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रहेगी। उसकी आवाजाही, संपर्क और गतिविधियों का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा ताकि भविष्य में किसी भी आपराधिक घटना पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।
इस कार्रवाई के बाद रामगढ़ताल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती की चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार अपराध करने वालों पर ऐसे कदम उठाना जरूरी है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहे।