
गोरखपुर पुलिस महकमे में फेरबदल (Img: AI Generated Image)
Gorakhpur: गोरखपुर पुलिस महकमे में बुधवार को बड़े स्तर पर तबादला आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के तहत 13 उपनिरीक्षकों (उ0नि0) और 3 आरक्षियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर उन्हें नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी संबंधित इकाइयों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को बिना विलंब नए कार्यस्थल के लिए रवाना करने के निर्देश दिए हैं।
तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। उपनिरीक्षक विशाल राय को सरहरी चौकी से करमैनी चौकी भेजा गया है, जबकि आदर्श कुमार को करमैनी से भड़सार चौकी का दायित्व सौंपा गया है। श्रेयांश राय को मछलीगांव से जंगल डुमरी-2 और आकाश शुक्ला को जंगल डुमरी-2 से मछलीगांव चौकी स्थानांतरित किया गया है।
बादल प्रसाद को पीपीगंज थाना से हरपुर बुदहट, जितेंद्र यादव को सहजनवा से बेलीपार, अभिषेक कुमार सिंह को जाफराबाजार से विकासनगर और देशराज सरोज को विकासनगर से जाफराबाजार चौकी भेजा गया है। वहीं अभिनव श्रीवास्तव को भड़सार से पाम पैराडाइज, आलोक कुमार सिंह को पाम पैराडाइज से डोमिनगढ़, सुभाष पाण्डेय को झरना टोला से असुरन और शिवांशु सिंह को साइबर थाना से झरना टोला चौकी पर तैनात किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात राजीव कुमार तिवारी को सरहरी चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।
आरक्षियों के स्थानांतरण में पीपीगंज थाना में तैनात अमरनाथ यादव, अंजनी सिंह यादव तथा सचिन यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है।
Location : Gorakhpur
Published : 1 July 2026, 7:40 PM IST