सीडीओ ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ, जानें पूरी खबर

मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर में जनपद में 05 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। पढ़ें यह खबर

रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर में जनपद में 05 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान का शुभारंभ किया।

संचारी रोगों से बचाव पूरी तरह संभव

इस मौके पर संचारी रोगों से बचाव के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। इसके साथ ही जागरूकता रैली, प्रचार प्रसार व फॉगिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव पूरी तरह संभव है। इसके लिए जागरूकता जरूरी है कि व्यापक साफ सफाई रहे जिससे कि मच्छर न फैलें। संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया मच्छरों के काटने से ही होते हैं।

कीटनाशक दवाओं का छिड़काव

इसलिए सभी लोग साफ सफाई रखें और लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा,लगन के साथ जनपद को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। संचारी रोग अभियान के तहत साफ सफाई, स्वच्छता, एंटी लारवा छिड़काव, फॉगिंग, नाला नालियों की सफाई, तालाबों/पोखरों के पास की झाड़ियों की सफाई तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव का कार्य शत प्रतिशत संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराया जाए।

Video: रायबरेली में महिलाओं के लिए लर्निंग लाइसेंस शिविर, युवतियों ने दिखाया जबरदस्त उत्साह

सहयोगी विभागों द्वारा व्यवहार परिवर्तन

जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों व राजस्व ग्रामों तथा नगर पालिका सहित नगर पंचायतों के वार्डो में संचारी रोगों की रोकथाम संबंधी गतिविधियां साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी सहयोगी विभागों द्वारा व्यवहार परिवर्तन व प्रचार प्रसार कराएंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि 05 से 31 अक्टूबर 2025 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलेगा। अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल है तथा स्वास्थ्य विभाग सहित कुल 13 विभाग सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन श्याम सुन्दर पाण्डे ने किया।

रायबरेली में फिल्मी चोर की हुई एंट्री; चोर ने लिखकर किया एलान, 10 घरों में करेगा चोरी

इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी रमेश चंद्र यादव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डी.एस. अस्थाना, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, एपिडमोलॉजस्ट डा ऋषि बागची, यूनिसेफ कॉर्डिनेटर वंदना त्रिपाठी, बृज लाल वर्मा, जे. ई. कंसल्टेंट नकवी समस्त मलेरिया, फाइलेरिया निरीक्षक एवं डीएमसी यूनिसेफ सहित सभी सहयोगी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 5 October 2025, 8:21 PM IST