महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को सहजनवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिनवा में एक प्रभावी बहु-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। पढिए पूरी खबर

गांव में बहु-बेटी सम्मेलन
Gorakhpur : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को सहजनवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिनवा में एक प्रभावी बहु-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन थाना सहजनवां की मिशन शक्ति टीम द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सम्मेलन के दौरान महिला उपनिरीक्षक मधु कुमारी ने उपस्थित महिलाओं और बच्चियों को महिला संबंधी अपराधों, उनके प्रकार और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जागरूकता ही सुरक्षा की पहली कड़ी है और हर महिला को अपने अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों के खिलाफ सतर्क रहने और समय पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
इस अवसर पर विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई, जिनमें वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस सेवा 108, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शामिल हैं। अधिकारियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों का उपयोग कर वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याण योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पंपलेट वितरित कर महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति सचेत किया गया।
गोरखपुर में भावुक हुए मंत्री…मंच से छलका दर्द, जानें क्या हुआ?
इस दौरान महिला कांस्टेबल गरिमा, संगीता, ज्योति कुसुम गिरी सहित ज्ञानमती, राजकुमारी, सबिता, मंजू, अनिता और रूद्रमति समेत कई स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं। सम्मेलन के अंत में महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की। यह आयोजन न केवल महिलाओं को जागरूक करने में सफल रहा, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और सुरक्षा का भरोसा भी दिलाने में महत्वपूर्ण साबित।