
SSC CGL 2025 की प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार सफलता
Gorakhpur: बेलघाट क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यगां ग्राम ब्रह्मदेवा की रहने वाला ऋषिकेश शर्मा का SSC CGL 2025 की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए इनकम टैक्स विभाग में असिस्टेंट टैक्स ऑफिसर पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ गई और बधाइयों का तांता लग गया।
बजरंगी शर्मा के पुत्र ऋषिकेश मुंबई में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देते आए हैं। ऐसे साधारण परिवार से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता पाना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।
समाजसेवी अरुण कुमार दूबे ने ऋषिकेश को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और अटूट लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को यह संदेश देती है कि परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हो तो सफलता निश्चित है।
अपनी सफलता पर ऋषिकेश ने विनम्रता दिखाते हुए इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन उनके लिए सबसे बड़ी ताकत रहा। उनका मानना है कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के प्रमुख लोगों-विजय कुमार चौधरी, सत्य प्रकाश दूबे, डॉ. रोहित चौहान, कौशलानंद तिवारी, विनय कुमार मौर्य, शिवम शाह, अनिल तिवारी सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्राथमिक शिक्षक संघ बेलघाट के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने विश्वास जताया कि ऋषिकेश अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे।
निवेशकों के लिए खुशखबरी: शेयर बाजार जल्द पकड़ सकता है तेज रफ्तार, रिपोर्ट ने बढ़ाई उम्मीद
ऋषिकेश की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बेलघाट क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल बनकर उभरी है, जो यह साबित करती है कि सच्ची लगन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
Location : Gorakhpur
Published : 11 April 2026, 2:41 PM IST
Topics : Gorakhpur News Latest News SSC CGL UP News